यह ब्लॉग खोजें

Trees and plants related GK questions / interesting facts

 

🌳🌳🌳🌳🌳🌳पेड़-पौधों की दुनिया🌳🌳🌳🌳🌳🌳


▶दुनिया का सबसे खतरनाक उद्यान कहाँ स्थित हैं------ इंग्लैंड में (Alnwick Garden यहाँ इंसानों को चंद पलों में मौत के घाट उतारने वाली काफी सारे पौधे मौजूद हैं। इस उद्यान को Poison Garden भी कहा जाता हैं)

▶दुनिया का सबसे ऊँची तुलसी का पौधा कितने मीटर का हैं-----3.34 मीटर

▶Suicidal Plant  नामक पौधा जो इंसानों के अंदर खुदकुशी करने की भावना को बढाता हैं,कहाँ स्थित है---- ऑस्ट्रेलिया में

(सिर्फ इस पौधे की एक झलक से ही आपके अंदर अजीब सी दुख की भावना जन्म ले लेती हैं)

▶दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ का क्या नाम है ------ बांस (एक दिन बांस 35 इंच तक, आमतौर पर 30 मीटर तक लम्बा होता है)

▶दुनिया का सबसे ऊँचा पेड़ कौन सा हैं ----- Sequoia Sempervirens (ऊँचाई 91 मी.)

Image source- pixabay

▶किस सब्जी को सबसे पहले उगाया गया था----- आलू  (7,000 साल पहले)  

▶किस फल के बीज उसके बाहर मौजूद होते हैं----- स्ट्रॉबेरी (इसमें 200 से भी अधिक बीज पाया जाता हैं)

▶” Elephant Grass “ नामक  घाँस जो आसानी से अपने अंदर एक हाथी को भी छुपा सकता है, कहाँ पाया जाता है------ अफ्रीका में (ऊंचाई 4.5 मी. तक)

▶प्याज काटते समय आँखों से आंसू क्यूँ बहते हैं------ सलफ्यूरिक एसिड के कारण

▶पेड़ की लकड़ी किन कोशिकाओं से मिलकर बनी होती है ----- जीवित और मृत कोशिकाओं से

▶दुनियाभर में पेड़ो की करीब कितनी प्रजातियाँ पायी जाती है----- 23,000 प्रजातियाँ

▶एक अनुमान के अनुसार शहरों में उगने वाले पेड़ गाँव के पेड़ो की तुलना में कितने वर्ष कम जीते है------- 23 वर्ष

▶पेड़ वातावरण में मौजूद किस गैस को अवशोषित करते है----- कार्बन-डाई-ऑक्साइड

▶ग्लोबल वार्मिंग से बचाने में कौन मदद करते है---- पेड़ पौधे  

▶पेड़ो द्वारा कौन सी गैस छोड़ी जाती है जिससे हम  जीवित है---- ऑक्सीजन गैस

▶पेड़ो को अपने घर के आस-पास लगाने से वातावरण कैसा रहता है----- शुद्ध

▶एक स्वस्थ पेड़ एक दिन में कितने गैलन पानी पर्यावरण में उत्सर्जित करते है----- 100 गैलन

▶पेड़ सबसे ज्यादा किस में सहायक है----- बारिश कराने में

▶एक इंसान को पूरा जीवन ऑक्सीजन लेने के लिए करीब कितने पेड़ो की जरूरत होती है----18

▶एक पुरी तरह उगा हुआ वृक्ष , एक नये लगाये पौधे से कितना गुना ज्यादा पर्यावरण यानी वातावरण को साफ़ रखता है------70 गुना

Also read - LATEST G.K. QUESTIONS AND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2019 

▶दुनिया के लगभग कितने प्रतिशत जंगल काट दिए गये है----- 80 %

▶एक साधारण पेड़ प्रतिदिन कितने मनुष्य के साँस लेने जितनी ऑक्सीजन को पूरा करता है ----- 5 मनुष्य

▶धरती पर मानवों के जन्म से लेकर अब तक हम कितने लाख करोड़ पेड़ काट चुके हैं-------3 लाख करोड़

▶हर 2 सेकंड में लगभग कितने जंगल काटे जा रहे हैं------- एक फुटबाल के मैदान के बराबर 

▶हर साल लगभग कितने अरब पेड़ लगाए जा रहे है---- 5 अरब

▶हर साल लगभग कितने अरब पेड़ काटे भी जा रहे है-----10 अरब

▶एक पेड़ 1 साल में कितना CO2 अपने अंदर सोखता है----- 21.7 kg

▶दुनियाभर में लगभग कितना पेड़ है------30 खरब 40 अरब पेड़

(यानि मिल्की वे सितारों और मानव दिमाग में मौजूद कोशिकाओं से भी ज़्यादा)

▶विश्व में सबसे ज्यादा पेड़ कहाँ पाया जाता है ----- रूस में (641 अरब)

(उसके बाद कनाडा में 318 अरब, ब्राज़ील में 301 अरब, अमेरिका में 228 अरब और भारत में केवल 35 अरब हैं)

▶वैश्विक स्तर पर एक  इंसान के लिए  कितने पेड़ बचे है------ 422 पेड़

▶भारत के स्तर पर एक  इंसान के लिए कितने  पेड़ बचे हैं----- 28 पेड़

▶पेड़ो की कतार धूल-मिट्टी के स्तर को कितने प्रतिशत तक कम कर देती है------- 75%

▶पेड़ो की कतार शोर को कितने प्रतिशत तक कम कर देती है------- 50% तक

▶एक पेड़ कितनी ठंड पैदा करता है------ जितनी एक  A.C 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने पर करता है.

▶वह इलाका जो पेड़ो से घिरा होता है, वह दूसरे इलाकों की तुलना में कितना डिग्री ठंडा रहता हैं---- 9 डिग्री

▶पेड़ मिट्टी से कितने प्रतिशत खुराक ग्रहण करती है ------ 10%

▶पेड़ हवा से कितने प्रतिशत खुराक लेती है---- 90%

▶एक पेड़ एक साल में कितने लीटर पानी धरती से अवशोषित करता हैं----- 2,000 लीटर

▶एक साल में एक एकड़ में लगे हुए पेड़ कितनी Co2 सोख लेते है----- जितनी एक कार 41,000 km चलने पर छोड़ती हैं.

▶अमेजन के जंगलो द्वारा विश्व की कितनी प्रतिशत ऑक्सीजन पैदा की जाती हैं----- 20%

▶अमेजन के जंगल कितने एकड़ में फैले हुए हैं-----8 करोड़ 15 लाख एकड़

Also read - G.K. QUESTIONS /NOTES/FACTS OF GEOGRAPHY 

▶इंसानो की तरह पेड़ो को भी कैंसर होती है तो कैंसर होने के बाद पेड़ की ऑक्सीजन देने की क्षमता हो जाती हैं----- कम

▶यूकेलिप्टस (सफेदे का पेड़) की पत्तियों में भी किसके कण मौजूद होते है---- सोने के कण

▶सफेदे का कौन-सा पेड़ खेत को बंजर बना सकता है---- यूकेलिप्टस 

▶किसी भी अन्य पेड़ की तुलना में कौन-सा पेड़ सबसे ज्यादा पानी चूसता है----- यूकेलिप्टस

▶अंग्रेजों ने दलदल मिटाने के लिए कौन-सा पेड़ लगाना आरंभ किये थे------ यूकेलिप्टस

▶पेड़ की जड़े कितनी फीट नीचे गहराई तक जा सकती है----- 400 फीट तक (उदाहरण --- दक्षिण अफ्रिका में एक अंजीर का पेड़)

▶दुनिया का सबसे पुराना पेड़ किस प्रांत में है ------- स्वीडन के डलारना (टीजिक्को नामक यह पेड़ 9,550 साल पुराना है,इसकी लंबाई करीब 13 फीट हैं)

▶म्यूजिक की धुन सुनते ही नाचने लगने वाला पौधा क्या कहलाता है----- डांसिंग पौधा

▶विश्व का सबसे बड़ा जंगल कहाँ स्थित है----- समुद्र में (85% पौधे ,जिन्हें Corals भी कहा जाता हैं)

▶किस देश का नाम एक पेड़ के नाम से नामित हैं----- ब्राज़ील (Brazil Wood के नाम पर )

▶पूरे विश्व मे लगभग कितनी प्रजाति के पौधों को औषधि बनाने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता हैं ------ 70,000 प्रजाति

Also read - G.K. QUESTIONS FOR VYAPAM, NTPC,SSC,PSC

▶सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाला पेड़ कहाँ है ----- अमेरिका में (मेत्सेलहा  (Metuselah) नामक पेड़ जो 4,845 साल पुराना हैं)

▶पूरी दुनिया में इंसानों के लिए खाने लायक पेड़ और पौधों की लगभग कितनी प्रजातियाँ पाई जाती है------- 80,000 से ज्यादा प्रजातियाँ

▶एक शोध के अनुसार समान प्रजाति के पौधे अपने-अपने अंदर अभाव के समय किस चीज़ की आदान-प्रदान करने लग जाते हैं----- पोषक तत्वों की

 


                   

 Our Other Popular Posts - 


8. हिंदी समास

 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know