यह ब्लॉग खोजें

BIODIVERSITY QUESTIONS AND ANSWERS


1.जैव विविधता का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
Ans.वॉल्टर जी. रोजेन
Exp.किसी भी परिस्थिति तंत्र में या बायोम में मिलने वाले जीव जंतुओं के प्रजातियों की विविधता को जैव विविधता कहते हैं|
2.विश्व का सर्वाधिक जैव विविधता वाला पारिस्थितिक तंत्र कौन सा है?
Ans.विषुवत रेखीय वर्षा वन
Exp.इसीलिए इसे जैव विविधता का हॉटस्पॉट भी कहा जाता है| भूमध्य रेखीय प्रदेश और विषुवत रेखीय सदाबहार वनों में भी सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है|
3.भारत का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट कौन सा है?
Ans.इंडो-बर्मा सीमा
Exp.यह भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र असम एवं अंडमान द्वीप समूह में फैला है| भारत का सबसे छोटा हॉट स्पॉट पश्चिमी घाट है, जिसे विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है| पश्चिमी घाट के सदाबहार वन को शोला कहा जाता है| पश्चिमी घाट में ही मानव जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है|
4.भारत में कितने समुद्री संवेदनशील क्षेत्र है?
Ans.दो (लक्षदीप और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह)
Exp.वैसे वर्तमान में 50 समुद्री संवेदनशील क्षेत्र है|उच्च अंक्षाशो की अपेक्षा निम्न अंक्षाशो में ज्यादा जैव विविधता पाई जाती है|
5.सर्वाधिक जैव विविधता वाले क्षेत्र कौन सा है?
Ans.उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
Exp.यहाँ विश्व की 50% से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाति है |इसका उदाहरण है-द.अमेरिका के अमेजान,जिसकी विशालता के कारण इसे पृथ्वी का फेफड़ा भी कहते है|
6.विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति क्या है?
Ans.ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया)
Exp.यह जीवो के लिए आदर्श पारितंत्र प्रदान करती है, इन्हें समुद्री वर्षा वन कहते हैं|
7.जलमग्न रहकर लवणीय पर्यावरण में अपना पोषण और संवर्धन करने वाले क्या कहलाते हैं?
Ans.मैंग्रोव वन
8.सर्वाधिक जैव विविधता वाला महाद्वीप कौन सा है?
Ans.अफ्रीका
Exp.न्यूनतम जैव विविधता ध्रुव के निकट और सर्वाधिक भूमध्य रेखीय प्रदेशों में पाए जाते हैं|
9.जैव विविधता के ह्रास होने का मुख्य कारण क्या है?
Ans.आवास विनाश
Exp.ज्वालामुखी उद्गार, सूखा व अकाल, उल्का पिंड की टक्कर, झूम कृषि, औद्योगिकरण वन्यजीवों का अवैध शिकार भी अन्य कारण है|
10.टैगा वन के जैव विविधता के नष्ट होने का कारण क्या है?
Ans.ग्लोबल वार्मिंग
11.कीटनाशक के प्रयोग से जैव विविधता नष्ट हो जाता है, इस का प्रभाव किन जीवो  पर पड़ता है?
Ans.पशु-पक्षी पर
12.भारत का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान कहां स्थित है?
Ans.श्री वेंकटेश्वर (तिरुपुर)
13.अमेरिकी गेंहू के साथ क्या आयातित हुआ था?
Ans.गाजर घास(कांग्रेस)
14.लेण्टाना मारा किस देश से लाया गया?
Ans.मेक्सिको
15.कम या अधिक, कौन-सी जैव विविधता वाला पारितंत्र अधिक स्थिर होता है?
Ans.अधिक जैव विविधता वाला पारितंत्र
16.पर्यावरण का प्राकृतिक सफाई कर्मी किसे कहा जाता है?
Ans.गिद्ध
17.गिद्ध प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
Ans.पिंजौर (हरियाणा)
18.प्राकृतिक संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ कौन सा है?
Ans.IUCN(International Union for Conservation of Nature)
Exp.इसकी स्थापना 5 अक्तूबर  1948 को  और मुख्यालय ग्लांट (स्विट्जरलैंड) में है| इसे पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है परंतु संयुक्त राष्ट्र का अंग नहीं है|
19.रेड डाटा बुक आई.यू.सी.एन. द्वारा कब से जारी किया जा रहा है?
 Ans.1963
 Exp.रेड डाटा बुक विलुप्तप्राय, असुरक्षित एवं दुर्लभ जीवों तथा पादपों से संबंधित पुस्तक है, इसमें क्रांतिक रूप से संकटापन्न जीवों को गुलाबी पृष्ठ पर और पुनः पर्याप्त संख्या में वृद्धि होने पर हरे पृष्ठ पर स्थानांतरित की जाती है|
20.प्रमुख विलुप्त प्रजातियां कौन-कौन सी है?
Ans.मैमथ,डोडो,डायनासोर,लाल पांडा,एशियाई चीता,गुलाबी मस्तक वाली बतख
21.सन ऑफ रिवर या गंगा का टाइगर किसे कहा जाता है?
Ans.गंगा डॉल्फिन
Exp.वास्तव में यह मछली नहीं अपितु स्तनधारी जीव है, जिसका वैज्ञानिक नाम प्लेटोनिस्टा गंगेटिका है| इसे 5 अक्टूबर 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया|
22.देश का पहला डॉल्फिन रिजर्व कहां स्थापित किया गया?
Ans.हुगली
Exp.डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र पटना विश्वविद्यालय में स्थित है|
23.किस राज्य सरकार ने 5 अक्टूबर को नेशनल डॉल्फिन डे मनाने का निर्णय लिया?
Ans.बिहार
24.संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष को डॉल्फिन वर्ष घोषित किया था?
 Ans.2007
25.डॉल्फिन के लिए रिवर फॉर लाइफ किसके द्वारा घोषित किया गया?
Ans.विश्व वन्यजीव कोष (WWF)
26.जैव विविधता विरासत स्थल पर अधिसूचित होने वाला भारत का प्रथम जलाशय कौन सा है?
Ans.अमीनपुर झील (तेलंगाना)
27.जैव विविधता को भारी क्षति किससे पहुंचती है?
Ans.जीन बैंक से
28.कौन-सी कृषि पद्धति जैव विविधता का संरक्षक नहीं है?
Ans.विशिष्ट कृषि पद्धति
29.किसे कल्पवृक्ष भी कहा जाता है?
Ans.नारियल
30.सदाबहारी घास,हरित सोना या राक्षस घास के नाम से किसे जाना जाता है?
Ans.बांस  

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know