यह ब्लॉग खोजें

CURRENT AFFAIRS OF OCTOBER 2019 IN HINDI


1.किस भारतीय बेडमिन्टन खिलाड़ी ने नीदरलैंड के अल्मेरे में डच ओपन पुरुष एकल का ख़िताब जीतकर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता?
Ans.लक्ष्य सेन
Exp.इन्होने फाइनल में जापान की युसुके ओनोडेरा को हराया| डच ओपन एक BWF Super 100 World Tour टूर्नामेंट है| इससे पहले लक्ष्य ने बेल्जियम ओपन एशियन जूनियर चैंपियनशिप यूथ ओलम्पिक खेलो में एक रजत पदक और विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक जीता था|

2.स्टार धावक दुती चंद ने रांची में आयोजित नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं के 100 मीटर के सेमीफाइनल में किसका राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा?
Ans.स्वयं का
Exp-इन्होने 11.26 सेकंड के अपने पिछले समय( नया रिकॉर्ड 11.22 सेकंड) को पार किया जो इन्होने इस वर्ष अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में बनाया था| दुती ने बाद में अर्चना सुसेंद्रन और हिमाश्री रॉय को पीछे छोड़ते हुए 11.25 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण हासिल किया|

3.किस पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को वर्ष 2020 के संस्करण के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया?
Ans.लेग स्पिनर अनिल कुंबले
Exp-फ्रेंचाइजी के सह-मालिक मोहित बर्मन ने पुष्टि की, कि उन्हें निकट भविष्य के लिए टीम के क्रिकेट से जुड़े सभी मामलों का प्रभारी भी बनाया जा रहा है| यह नियुक्ति कुंबले को आईपीएल में एकमात्र भारतीय कोच बनाती है इससे पहले कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलाहकार के रूप में कार्य किया था, इस टीम को उन्होंने कप्तान रहते हुए वर्ष 2009 के आईपीएल फाइनल में भी पहुंचाया था|

4.महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 में मैरी कॉम को कौन-सा पदक हासिल हुआ?
Ans.कांस्य पदक
Exp-रूस के उलान-उड़े में आयोजित, सेमीफाइनल में हारने के बाद 51 कि.ग्रा.वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा| वह तुर्की की बुसेनाज केकीरोगलू के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई|

5.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष से अधिक समय तक रहने वाली पहली महिला खिलाडी  भारत की कौन बनी?
Ans.मिताली राज (महिला क्रिकेट कप्तान)
Exp-उन्होंने बड़ोदरा में अपने पहले एकदिवसीय मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम पर विकेट से जीत जलाते हुए यह उपलब्धि हासिल की| मिताली 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण ने 50 ओवर के खेल में 20 वर्ष और 106 दिन पूरे किए|फरवरी 2019 को न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ भारत की श्रृंखला के दौरान मिताली राज 200 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली महिला बनी थी|

6.आयल इंडिया लिमिटेड ने किसे कंपनी का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया?
Ans.सुशील चंद्र मिश्रा
Exp-उन्होंने खरीद नीतियां तैयार करने और उन्हें लागू करने, सामान सूची प्रबंधन, विक्रेता विकास, फ्रेमवर्क समझौते और इसकी संबंधित रणनीतियों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है|
7.पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर किसे नियुक्त किया गया?
Ans.एस.एस.मल्लिकार्जुन
Exp-वर्तमान में श्री राव इलाहाबाद बैंक के CEO है जिसका विलय इंडियन बैंक में होने जा रहा है, वे 18 सितंबर 2021 तक दिल्ली स्थित पीएनबी के प्रमुख होंगे और सुनील मेहता की जगह लेंगे| मौजूदा समय इस बैंक का विलय ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के साथ होने जा रहा है|
8.सरकार ने किस प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री को अंतर्राष्ट्रीयमुद्रा कोष  बोर्ड में भारत के लिए कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किया?
Ans.सुरजीत एस.भल्ला
Exp-वे रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण की जगह लेंगे जिनकी बीमारी के बाद 30 जुलाई को अमेरिका में निधन हो गया था| पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था|
9.केंद्र सरकार ने 28 में मुख्य प्रवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया है?
Ans.कुलदीप सिंह धतवालिया(भारतीय सूचना सेवा)
Exp-उन्होंने सीतांशु कार की जगह ली|श्री धतवालिया को प्रेस सूचना ब्यूरो के नए प्रमुख महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया, जो केंद्र सरकार की प्रचार शाखा है|
10.विश्व छात्र दिवस कब जाता है?
Ans.15 अक्टूबर
Exp-विश्व छात्र दिवस एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के रूप में चिन्हित है|
11.विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2019 कब मनाया गया?
Ans.12 अक्टूबर (अक्टूबर के दूसरे शनिवार)
Exp-WMBDएक वार्षिक जागरूकता बढ़ाने वाला अभियान है,जो प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता को दर्शाता है| वर्ष 2019 का विषय:Protect Birds:Be the solution to plastic pollution है|
12.अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस प्रत्येक किस तिथि को मनाया जाता है?
Ans.अक्टूबर
Exp-यह दिवस वृद्धावस्था एवं वृद्धजन दुर्व्यवहार जैसे बुजुर्गों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाते हैं यह दिवस समाज में वृद्ध लोगों के योगदान की सराहना का प्रतीक भी है वर्ष 2019 के इस महोत्सव का विषय:The Journey to Age Equality है|
13.किस भारतीय नन को पोप फ्रांसिस द्वारा संत घोषित किया गया?
Ans.मरियम थ्रेसीया (केरल)
Exp-इन्हें तीन अन्य सिस्टर के साथ ही उपाधि से विभूषित किया गया, विदेश राज्यमंत्री भी मुरलीधरन ने समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, मरियम थ्रेसिया ने मई 1914 में त्रिस्सुर में सिस्टर्स आफ होली फैमिली नामक धर्म सभा की स्थापना की थी|
14.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा?
Ans.चंडी प्रसाद भट्ट
Exp-2017 और 2018 के लिए 31 वां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार चिपको आंदोलन के अग्रदूत चंडी प्रसाद भट्ट को प्रदान किया जाएगा| श्री भट्ट को यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने और संरक्षित करने में उनके कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा| इन को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वर्ष 1982, पद्मश्री वर्ष 1986, पद्मभूषण वर्ष 2005, और गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 2013, प्रदान किया गया है, श्री भट्ट को यह  पुरस्कार लाख रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 31 अक्टूबर (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर) जवाहर भवन में दिया जाएगा|
15.2018 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार किस देश की लेखिका को दिया गया?
Ans.ओल्गा तोकारचुक(पोलैंड)
Exp-यह पुरस्कार एक कथात्मक कल्पना के लिए प्रदान किया गया जो विश्वव्यापी लालसा  के साथ जीवन की एक स्वरूप की सीमाओं को पार करने का प्रतिनिधित्व करती है| ये एक सदी से अधिक समय में नोबेल साहित्य पुरस्कार जीतने वाली 15वीं महिला है|2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रेलियाई लेखक हैंडके को दिया गया है|
16.2019 का नोबेल शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
Ans.अबी अहमद अली
Exp-उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग हासिल करने के उनके प्रयासों और पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को हल करने की उनकी निर्णायक पहल के लिए नोबेल शांति पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया| वर्तमान में अहमद अली संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य इथोपिया के प्रधानमंत्री (अप्रैल 2018 से) हैं| नोबेल शांति पुरस्कार स्वीडिश उद्योगपति आविष्कारक और आयुध निर्माता अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कार (रसायन, शांति, भौतिक विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा विज्ञान और साहित्य) में से एक है| 
17.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस क्रिकेट खिलाड़ी को सबसे प्रभावी स्वच्छता अंबेसडर पुरस्कार से सम्मानित किया?
Ans.सचिन तेंदुलकर
Exp-यह पुरस्कार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत द्वारा स्वच्छ भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उनकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि का उपयोग करने के लिए नई दिल्ली में इंडिया टुडे सफाईगिरी शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया| वर्ष 2014 में सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया,वे देश में सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले सबसे युवा व्यक्ति है|

18.नासा ने रहस्यमय, गतिशील क्षेत्र जहां हवा और अंतरिक्ष मिलते हैं, का पता लगाने के लिए किस नाम से एक उपग्रह लांच किया?
Ans.आईकन(Icon)उपग्रह
Exp-इसका पूरा नाम आइनोस्फेरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर है, जिसे वर्ष की देरी से कक्षा में भेजा गया है यह फ्लोरिडा तट से दूर अटलांटिक के ऊपर से उड़ान भरते हुए एक विमान से गिराया गया| उपग्रह के छोड़े जाने के सेकंड बाद उससे जुड़ा पेगासस राकेट शुरू हुआ जिसने आईकन को उसके पथ पर भेजा|

19.अभी हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO)द्वारा जिनेवा में कौन-सा दिवस का आयोजन किया गया?
Ans.विश्व कपास दिवस(WCD)
Exp-यह समारोह इस की अधिकारिक पहचान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में चार कपास देशों बेनीन,बुर्किना फासो, चाड और माली के आवेदन से शुरू हुआ है, जो वैश्विक स्तर पर कपास के महत्व को दर्शाता है|

20.फूलपति पर्व कहां आनंद और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है?
Ans.नेपाल
Exp-फूलपति दशाइन पर्व के सातवें दिन मनाया जाता है नेपाली में फूल का अर्थ है, फूल और पेती का अर्थ है,पत्ते और पौधे| वहां नवरात्रि के 7वें दिन प्रकार के फूलपति को घरों में लेने की परंपरा है|
21.गांधीजी की विरासत और मूल्यों का सम्मान करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट किस देश ने जारी किया? Ans.फिलिस्तीन
Exp-फिलिस्तीन प्राधिकरण(PA) के दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इशाक सदर ने PA में भारत की प्रतिनिधि सुनील कुमार की उपस्थिति में टिकट जारी किया|
22.आई.एम.डी. स्मार्ट सिटी इंडेक्स के अनुसार दुनिया का सबसे स्मार्ट शहर कौन-सा है?
Ans.सिंगापुर
Exp-IMD Smart City Index 2019 के पहले संस्करण में दुनिया भर के 102 शहरों को रैंक प्रदान की है| ज्यूरिख विश्व का दूसरा और ओस्लो तीसरा सबसे स्मार्ट शहर है| हैदराबाद सूची में 67 वें स्थान पर है जबकि भारत की राजधानी नई दिल्ली दुनिया का 68 वां स्मार्ट शहर है|
23.किसने “मार्शल आफ आई.ए.एफ. दिवंगत अर्जन सिंह सम्मान” में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया?
Ans.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Exp-अर्जन सिंह वायु सेना अध्यक्ष, (अगस्त 1964 से जुलाई 1969) भारतीय सैन्य इतिहास के प्रतीक है, और उन्हें वर्ष 1965 के युद्ध के दौरान एक युवा भारतीय वायुसेना को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए याद किया जाता है| जनवरी 2002 में भारत सरकार ने इन्हें मार्शल ऑफ आई.ए.एफ. की उपाधि दी| श्री सिंह भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें फाइव स्टार रैंक दी गई है|
24.किस राज्य की पुलिस ने अपने हाक-आई एप को इंटरनेट आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली हर कंपनी या व्यक्ति से लिंक करना अनिवार्य किया है?
Ans.तेलंगाना
Exp-इसमें इंटरनेट आधारित कैप सेवा प्रदान करने वाली हर कंपनी या व्यक्ति के लिए एक आपातकालीन बटन दिया गया है जिसे दबाने पर एक संदेश जायेगा जो पुलिस की कैब की जगह और अन्य विवरण पहुंचाएगा|
25.छत्तीसगढ़ राज्य ने किस शहर में अपनी तरह का पहला गार्बेज कैफे खोला है? Ans.अंबिकापुर
Exp-इस अनूठे कैफे में गरीब कचरा बीनने वाले को एक किलोग्राम प्लास्टिक के बदले में मुफ्त भोजन मिलेगा, जबकि आधा किलोग्राम प्लास्टिक के बदले में सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा| इस का संचालन अंबिकापुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है, एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को आगे चलकर छोटे कणों में बदल दिया जाएगा और फिर इसका उपयोग शहर में सड़कों के निर्माण में किया जाएगा|

26.पहला राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान लेखक सम्मेलन कहां शुरू हुआ?
Ans.लखनऊ
Exp-इस का उद्देश्य सभी हिंदी और मातृभाषा विज्ञान लेखकों को एक मंच पर लाना है, और विज्ञान लेखन के क्षेत्र में हिंदी को बढ़ावा देना है|
27.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहाँ स्थित सैन्य उड्डयन कोर को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति ध्वज(President’s colours) प्रदान किया ?
Ans.नासिक
Exp-सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर द्वारा ध्वज की पेशकश वर्षों से सैन्य उड्डयन द्वारा प्रदान की गई मेधावी सेवा के आभार स्वरूप है| सैन्य उड्डयन कोर नवंबर 1986 को स्थापित भारतीय सेना का एक अंग है|
28.50 वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(IFFI) 2019 कहां आयोजित किया जाएगा Ans.गोवा
Exp-फिल्म महोत्सव में 76 देशों की 200 सर्वश्रेष्ठ फिल्में, भारतीय पैनोरमा खंड की 26 फीचर फिल्में और 15 नान-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी|
29.AIIMS ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से पहली बार मुख संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता पर वेबसाइट और किस नाम से एप्लीकेशन लांच किया?
Ans. ई दन्त सेवा
Exp-डिजिटल प्लेटफॉर्म ई दंत सेवा प्रमाणिक वैज्ञानिक संसाधनों से एकत्र की गई मुख संबंधी स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करेगा और लोगों को दांतों की समस्याओं या मुख संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन के लिए समय पर सलाह हेतु जुड़ेगा|
30.20 वां राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचना विज्ञान सम्मेलन 7और फरवरी 2020 में कहां आयोजित होगा?
Ans.कोच्चि में
Exp-इसका आयोजन स्वास्थ्य सूचना विज्ञान एवं सूचना प्रबंधन संघ केरल और भारतीय स्वास्थ्य रिकॉर्ड संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा|
31.किसके द्वारा लिखित “इंडिया एंड द नीदरलैंड- पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर” पुस्तक का एम्स्टर्डम में विमोचन किया गया?
Ans.वेणु राजामोनी
Exp-यह पुस्तक दोनों देशों के बीच सीमा पार सांस्कृतिक धरोहरों पर पूरा ज्ञान प्रदान करती है|एक समारोह जिसमें नीदरलैंड के राजा और रानी शामिल हुए,विमोचन हुआ|
32.“द टेक व्हिस्परर” शीर्षक वाली नई पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans.जसप्रीत बिंद्रा
Exp-इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बताया गया है| पुस्तक उभरती तकनीकों जैसे एआई, ब्लॉकचेन, इंटरनेट आफ थिंग्स, वर्चुअल रियलिटी का वर्णन करती है|
33.देश का पहली निगमित क्षेत्र की रेल गाड़ी कौन-सी है,जो देरी पर यात्रियों को मुआवजा प्रदान करेगी?
Ans.तेजस
Exp-भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ट्रेन में घंटे से अधिक की देरी पर ₹100 और घंटे से अधिक की देरी पर ₹250 का भुगतान करेगी रेलवे बोर्ड ने अक्टूबर को मुआवजे का आदेश भी जारी किया यह पहली बार होगा जब रेलवे यात्रियों की ट्रेन में देरी होने पर मुआवजा दिया जाएगा| यह ट्रेन लखनऊ नई दिल्ली मार्ग पर चलेगी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
34.सरकार ने ऊर्जा संयंत्रो को कोयला आपूर्ति के लिए ऊर्जा कोयला एवं भारतीय रेल्वे के बीच बेहतर समन्वय हेतु किस पोर्टल को लौंच किया?
Ans.प्रकाश पोर्टल
Exp-यह सभी हितधारको को खदानों से परिवहन के लिए कोयले के अधिकार के लिए निगरानी करने में सक्षम बनता है|यह उष्मीय ऊर्जा संयंत्रो में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सराहनीय कदम है|
35.किस वरिष्ठ भारतीय वनसेवा अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(UNEP) द्वारा प्रतिष्ठित एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार के लिए चुना गया? 
Ans.रमेश पाण्डेय
Exp-इन्हें 13 नवम्बर को बैंकॉक में आयोजित होनेवाले संयुक्तराष्ट्र सम्मलेन में पुरस्कार प्राप्त करेंगे| अभी ये वर्तमान में लखनऊ में मुख्य संरक्षक वन और सचिव(उत्तरप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड) के पद पर तैनात है| इन्हें शिकारियों पर उनकी जाँच और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए जाना जाता है| 
पिछले विडियो में पूछे गये प्रश्न का उत्तर-
दिल का दौरा पड़ने के पहले घंटे को चिकित्सकीय भाषा में क्या कहते है?
Ans. Golden hour
आज का प्रश्न-
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरीयाल ने किस महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री नवाचार शिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया?

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know