सौरमंडल के ग्रहों के सबंधी तथ्य:-
सौरमंडल
के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह"
जिनमें ज़मीन होती है
और
"गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है।
सूर्य
से उनकी दूरी के क्रम में आठ ग्रह हैं:
⏺ बुध
▶यह सूर्य से सबसे निकट और आकार में सबसे छोटा ग्रह है। पहले प्लूटो (यम) को
सबसे छोटा ग्रह माना जाता था|
▶यह सूर्य की एक परिक्रमा करने में 88 दिन लगाता है। यह लोहे और जस्ते का बना हुआ हैं।
▶यह अपने परिक्रमा पथ पर 29 मील प्रति क्षण की गति से चक्कर लगाता हैं।
▶बुध व्यास की दृष्टि से गैनिमीड और टाईटन उपग्रहों से छोटा है लेकिन
द्रव्यमान में दुगना है। इसका एक भी उपग्रह नही हैं
▶ग्रहपथ : 57,910,000
किमी (0.38 AU)
▶सूर्य से व्यास : 4880
किमी
▶द्रव्यमान : 3.30e23
किग्रा (द्रव्यमान से
आंठवे क्रमांक पर है)
▶यहां दिन अति गर्म (427 डिग्री) और रातें बर्फीली (-173 डिग्री) तथा ▶तापांतर सभी ग्रहों में सबसे अधिक 600 डिग्री सेल्सियस है|
▶दिन कि अवधि - 58.6 दिन
⏺ शुक्र
▶यह सूर्य से दूरी में दूसरा और आकर में छठंवा सबसे बड़ा तथा सबसे गरम ग्रह
है।
▶इसका परिक्रमा पथ 108,200,000
कि.मी.लम्बा है। इसका
व्यास 12,103.6
कि.मी. है।
▶आकार और बनावट लगभग समान होने के कारण इसे पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है।
▶ग्रहपथ : ग्रहपथ लगभग पूर्ण वृत्त 0.72 AU या 108,200,000 किमी (सूर्य से)।
▶व्यास : 12,103.6
किमी
▶द्रव्यमान : 4.869e24
किग्रा है।
▶यह विपरीत दिशा में घूमता रहता है।
▶तापमान - 867 डिग्री फारेनहाइट
▶नामकरण - इस गृह का नामकरण प्रेम और सौन्दर्य कि रोमन देवी पर हुआ है |
⏺ पृथ्वी
▶सूर्य से तीसरा ग्रह है जहाँ पर जीवन है ।
▶आतंरिक ग्रहों में से सब से बड़ा है|
▶सुर्य से पृथ्वी की औसत दूरी को खगोलीय इकाई कहते हैं। ये लगभग 15 करोड़ कि.मी. है।
▶इसे नीला ग्रह भी कहते है।
▶इसका व्यास 12756
कि.मी. है तथा ध्रुवीय व्यास
12743 कि.मी. है
▶द्रव्यमान - 5.97219x1024 किलोग्राम
▶उपग्रह - चन्द्रमा | चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है |
⏺ मंगल
▶यह सूर्य से चौथा ग्रह है।
▶पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे
"लाल ग्रह" भी कहा जाता है।
▶पृथ्वी की तरह,
मंगल भी एक स्थलीय
धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और
पृथ्वी के ज्वालामुखियों,
घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद
दिलाती है।
▶हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी मंगल पर ही स्थित
है।
▶अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं।
▶1966 में मेरिनर 4
के द्वारा की पहली मंगल
उडान से पहले यह माना जाता था कि इस की सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है।
▶सौर मंडल के सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी के अलावा, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी होने की संभावना
सबसे अधिक है।
▶उपग्रह - मंगल ग्रह के दो उपग्रह है- फ़ोबस और डाइमस| इनकी खोज सन में असफ
हॉल ने की थी | फ़ोबस और डाइमस दोनों शब्दों का अर्थ भय है |
▶द्रव्यमान - 6.4185x1023 कि.ग्रा
▶दिन की लम्बाई - 24 घंटे 39 मिनट
▶तापमान - मंगल ग्रह पृथ्वी कि तुलना में ठंडा होता है | मंगल कि सूर्य से
दुरी अधिक होने के कारण उस पर सौर उर्जा कम प्राप्त होती है जिससे उसका तापमान कम
होता है लगभग 210K है |
⏺ बृहस्पति
▶बृहस्पति सूर्य से पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
▶यह एक गैस दानव है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा
सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है।
▶बृहस्पति को शनि,
युरेनस और नेप्चून चारों
ग्रहों के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
▶प्राचीन काल से ही ज्ञात इस ग्रह को रोमन सभ्यता ने अपने देवता जूपिटर के
नाम पर इसका नाम रखा था।
▶जब इसे पृथ्वी से देखा गया, तो यह चन्द्रमा और शुक्र के बाद तीसरा सबसे अधिक चमकदार निकाय बन गया (मंगल
ग्रह अपनी ग्रहपथ (धुरी) के कुछ बिंदुओं पर बृहस्पति की चमक से मेल खाता है)।
▶बृहस्पति को देवताओं का ग्रह कहा जाता है।
▶उपग्रह - बृहस्पति के 79 उपग्रह है | इनमे 50 उपग्रह का व्यास 10 किमी से
कम है | इसके चार सबसे बड़े चन्द्रमा - आयो, युरोपा, गैनिमिड और कैलिस्टो है|
▶द्रव्यमान - 1.8786x1027 कि.ग्रा.
▶तापमान - -145 डिग्री सेल्सियस है |
▶खोज - गैलीलियो गैलिली ने बृहस्पति कि खोज 1610 में कि थी |
⏺ शनि
▶शनि सौरमण्डल का एक सदस्य ग्रह है।
▶यह सूरज से छठे स्थान पर है और सौरमंडल में बृहस्पति के बाद सबसे बड़ा ग्रह
हैं।
▶इसके कक्षीय परिभ्रमण का पथ 14,29,40,000 कि.मी. है।
▶इस के 81
उपग्रह हैं।जिसमें
टाइटन सबसे बड़ा है।
▶टाइटन बृहस्पति के उपग्रह गिनिमेड के बाद दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है।
▶गैलीलियो गैलिली ने सन् 1610 में दूरबीन की सहायता से इस ग्रह को खोजा था।
▶शनि ग्रह की रचना 75%
हाइड्रोजन और 25% हीलियम से हुई है।
▶जल,
मिथेन, अमोनिया और पत्थर यहाँ बहुत कम मात्रा में पाए
जाते हैं।
▶हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों शनि, बृहस्पति, अरुण (युरेनस) और वरुण (नेप्च्यून) को विशाल
आकार तथा मिटटी पत्थर की बजाय अधिकतर गैस होने के कारण गैस दानव कहा जाता है|
▶द्रव्यमान - 5.6846×1026
▶शनि और सूर्य के बीच की औसत दूरी 1.4 अरब किलोमीटर से अधिक (9 एयू) है।
⏺ अरुण (यूंरेनस)
▶यह सूर्य से सातवाँ तथा व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और
द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है।
▶द्रव्यमान में यह पृथ्वी से 14.5 गुना अधिक भारी और आकार में पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है।
▶यह पृथ्वी से बहुत कम घना है,क्योंकि पृथ्वी पर पत्थर और अन्य भारी पदार्थ
अधिक प्रतिशत में हैं जबकि अरुण पर गैस अधिक है।
▶13 मार्च 1781
में विलियम हरशल ने
इसकी खोज की घोषणा की। अरुण दूरबीन द्वारा पाए जाने वाला पहला ग्रह था।
▶इसके 15
उपग्रहों में से 10 की खोज 1986 में वायेजर 1
यान द्वारा हई है।
▶इसकी सूर्य से औसत दूरी लगभग ३ अरब कि॰मी॰ है।
▶उपग्रह - युरेनस के 27 प्राकृतिक उपग्रह
है| पांच मुख्य
उपग्रह है : मिरांडा, एरियल, अम्ब्रियल, टाईटेनिया और ओबेरॉन |
⏺ वरुण, (नॅप्टयून या नॅप्चयून)
▶यह सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है।
▶व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा
बड़ा ग्रह है।
▶वरुण का द्रव्यमान पृथ्वी से 17 गुना अधिक है और अपने पड़ौसी ग्रह अरुण (युरेनस) से थोड़ा अधिक है।
▶खगोलीय इकाई के हिसाब से वरुण की ग्रहपथ सूरज से 30.1 ख०ई० की औसत दूरी पर है, यानि वरुण पृथ्वी के मुक़ाबले में सूरज से
लगभग तीस गुना अधिक दूर है।
▶वरुण को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करने में 164.79 वर्ष लगते हैं, यानि एक वरुण वर्ष 164.79 पृथ्वी वर्षों के बराबर है।
▶नेप्च्यून एवं सूर्य के बीच की औसत दूरी 4.50 अरब किमी (लगभग 30.1 एयू) है, एवं यह औसतन हर 164.79
± 0.1 वर्षों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है।
▶द्रव्यमान - 1.0243×1026
प्रिय साथियों , उम्मीद करता हूँ कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, इस Topic से Related आपका कोई सवाल हो या सुधार हेतु सुझाव देना चाहते है तो Comment Box में या Contacts Us page के through आप हमें पूछ/ लिख सकते है,और हमारे Latest Post के Notifications पाने के लिए Bell Icon या Email Subscription Services का आप इस्तेमाल कर सकते है |
Thanks a lot
Our Other Popular Posts -













0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know