यह ब्लॉग खोजें

QUESTIONS AND ANSWERS OF ANCIENT HISTORY RELATED TO 16 MAHAJANPAD


1. सिक्कों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
Ans.न्यूमिस्मेटिक
2. भारत की प्राचीनतम सिक्को को क्या कहा जाता है?
Ans.पंच मार्क (आहत सिक्का)
3.बौद्ध ग्रंथों में सिक्कों के लिए कौन सा शब्द का उल्लेख मिलता है?
Ans.काहपण (कार्षापण)
4.“सूत्रकाल/ बौद्ध युग/द्वितीय नगरीकरण की शुरुआत” यह किस काल के अन्य नाम हैं?  
Ans.महाजनपद काल
5.प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों की सूची किन ग्रंथों में मिलती है?
Ans.अंगुत्तर निकाय, महावस्तु (बौद्ध ग्रंथ) एवं भगवती सूत्र (जैन ग्रंथ)
6.तांबे का कार्षापण 146 ग्रेन चांदी के कार्षापण के कितने ग्रेन के बराबर वजन होता था ?
Ans.180 ग्रेन
7.प्रथम नगरीय क्रांति किस सभ्यता काल को माना जाता है?
Ans.सिंधु घाटी सभ्यता
8.नगरीय क्रांति शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?
Ans.गार्डन चाइल्ड
Exp.इन्होंने अपनी पुस्तक द अर्बन रिवॉल्यूशन (The Urban Revolution) में की है|
9.छठी शताब्दी ईसा पूर्व के उत्तरार्ध में कौन से चार राज्य सर्वाधिक शक्तिशाली थे? Ans.काशी, कोसल, मगध और वज्जी संघ
10.अंग देश का सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?
Ans.अथर्ववेद
Exp.इसकी राजधानी चंपा (चंपानगरी) थी जिसे पुराणों में मालिनी कहा गया है| चंपा नदी अंग देश को मगध से अलग करती थी|
11.किस राजा ने मगध में प्रथम बार वर्णों की परंपरा प्रचलित करके आर्य सभ्यता का प्रचार किया था?
Ans.विश्वस्फटिक
Exp.अभियान चिंतामणि के अनुसार मगध को कीकट कहा गया है|
12.जैन धर्म के किस तीर्थकर के पिता काशी के प्रसिद्ध राजाओ में से एक थे?
Ans.23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ
Exp.इसके पिता अश्वसेन प्रसिद्ध राजा थे| काशी की राजधानी वाराणसी थी| हरिवंश पुराण के अनुसार पुरुरवा के वंशज राजा काश ने इसे बसाया था| कालांतर में अजातशत्रु ने इसे मगध में जीतकर मिला लिया था|
13.उत्तरी कोसल (अवध) राज्य की राजधानी क्या थी?
Ans.श्रावस्ती
Exp.इसकी पहचान उत्तर प्रदेश के वर्तमान श्रावस्ती जिले के सहेत महेत नामक गांव से की जाती है|
14.दक्षिणी कोसल की राजधानी क्या थी?
Ans.कुशावती
Exp.कोसल को सरयू नदी उत्तरी और दक्षिणी कोसल में बाँटती थी| इसमें अयोध्या नगरी तथा शाक्यों की कपिलवस्तु गणराज्य भी शामिल था| कपिलवस्तु की पहचान आधुनिक सिद्धार्थनगर जिले के पिपरहवा नमक स्थान से की जाती है|
15.शाक्यों की दूसरी राजधानी नेपाल में कहां थी?
Ans.लुम्बिनी
16.कोसल का कौन राजा महात्मा बुद्ध के समकालीन और हम-उम्र था?
Ans.प्रसेनजीत
17.वज्जि (उत्तरी बिहार) वर्तमान में गंगा नदी के उत्तर में स्थित कुल कितने कुलों का संघ था?
Ans.8 संघ
Exp.वज्जि का अर्थ पशुचारक समूह है| कपिलवस्तु के शाक्य,सुमसुमार गिरी के मग्ग, अलकप्प के बुरी, केसपुत्त के कालाम, रामग्राम के कोलिय, पिप्पलीवन के मोरीय, वैशाली के लिच्छवि, मिथिला के विदेह|  इन 8 संघ में से विदेह, वज्जि एवं लिच्छवि प्रमुख थे | इस के अलावा दो मल्ल गणराज्य कुशीनारा और पावा भी थे, जहां क्रमशः गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण तथा महावीर स्वामी की मृत्यु हुई थी|
18.विश्व का सबसे पहला गणतंत्र (रिपब्लिक) कहां कायम हुआ था?
Ans.वैशाली
Exp.यह लिच्छिवियों की राजधानी थी, जिसकी पहचान वर्तमान मुजफ्फरपुर में स्थित बसाढ़ नामक स्थान से की जाती है| यहां वैशाली में भगवान महावीर का जन्म स्थली है|
19.आधुनिक बुंदेलखंड का इलाका कौन सा महाजनपद कहलाता था, जो यमुना नदी के किनारे स्थित था?
Ans.कुरु महाजनपद
Exp.यमुना और नर्मदा के बीच चेदिराज्य था जिसकी राजधानी सोत्थीवती थी जहां कल्चुरियों ने भी राज्य किया था,और जिसकी पहचान ग्वालियर के चंदेरी कस्बा से की गई है|

20.वत्स महाजनपद की राजधानी कहां थी?
Ans.कौशांबी
Exp.यहां हाल ही में हुए उत्खनन में उद्यन का विशाल राजप्रसाद प्राप्त हुआ है| वत्सराज उदयन को बौद्ध भिक्षु  पिन्ड़ोला ने दीक्षित किया था| यह बुध के समकालीन थे|
21.कुरु राज्य पहचान वर्तमान में कहां की जाती है?
Ans.दिल्ली, थानेश्वर और मेरठ के जिले
Exp.पहले हस्तिनापुर और बाद में इंद्रप्रस्थ (आधुनिक दिल्ली) इसकी राजधानी थी| प्रसिद्ध राजा कुरु के नाम पर यह नाम पड़ा है| बौद्ध काल में यहां का राजा कोरव्य था, जिसे बाद में कुषाणों ने जीत लिया|
22.महाजनपद कितने भागों में बंटा हुआ था?
Ans.दो (उत्तरी पांचाल और दक्षिणी पांचाल)
Exp.उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र (वर्तमान रामनगर) तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य (फर्रुखाबाद स्थित कम्पिल )थी| इस राज्य का उल्लेख तैत्त्तरीय संहिता में कम्पिला के रूप में मिलता है|
23.पांचाल को कितने कुल के लोगों ने मिलकर बचाया था?
Ans. 5  (किवी ,केशी,सृंजय,तुर्वसम, और सोमक)
Exp.पहले यह राजतंत्र था किंतु कौटिल्य के समय गणराज्य बन गया था| कान्यकुब्ज का प्रसिद्ध नगर भी इसी राज्य में स्थित था| पांडवों की पत्नी द्रौपदी इसी राज्य से थी|
24.मत्स्य जनपद की राजधानी कहां थी?
Ans.विराट(वैराट) नगर
Exp.इसकी स्थापना विराट नामक व्यक्ति ने की थी जो अभी भी जयपुर से 40 मील दूर उत्तर में स्थित है| सर्वप्रथम ऋग्वेद में इसका उल्लेख मिलता है| मत्स्यराज विराट के यहां पांडवों ने अज्ञातवास बिताया था| महाभारत में विराट पर्व नामक अध्याय इसी नरेश के कारण है| इसकी कन्या उत्तरा से अभिमन्यु का विवाह भी हुआ था| वर्तमान मत्स्य जनपद क्षेत्र में प्रेम से रहने वाली जनजाति मीणा पाई जाती है|
25.शूरसेन जनपद की राजधानी कहां थी?
Ans.मथुरा
Exp.श्री कृष्ण यहां के राजा थे| यहां का शासक अवंती-पुत्र,महात्मा बुद्ध का अनुयायी था| रामायण के शत्रुघ्न ने लवणासुर के वधोपरांत अपने पुत्र शूरसेन के नाम पर मधुरापुरी (मथुरा) का नाम रखा था|
26.अश्मक महाजनपद की राजधानी कहां थी?
Ans.पोतना (पोटिल/ पैठन)
Exp.ये वर्तमान में महाराष्ट्र में है और यही एकमात्र ऐसा महाजनपद है जो दक्षिण भारत में विंध्य पर्वत के दक्षिण में स्थित था| इसका संबंध इक्ष्वाकु वंश से है|
27.अवंती महाजनपद के दोनों भाग उत्तरी और दक्षिणी अवंति की राजधानी क्या थी?
Ans.क्रमश: उज्जैन और महिष्मति
Ans.इन दोनों क्षेत्रों के बीच नेत्रावती नदी बहती थी| यहां के शासक चंडप्रद्योत महावीर स्वामी और गौतम बुध के समकालीन थे| इनकी पीलिया के इलाज करने बिंबिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को भेजा था| बौद्ध भिक्षु महाकच्चायन के प्रभाव से बौद्ध धर्म अपना लिया|
28.गांधार महाजनपद की राजधानी कहां थी?
Ans.तक्षशिला
Exp.वर्तमान पाकिस्तान का पश्चिमी तथा अफगानिस्तान का पूर्वी भाग ही गांधार है महाभारत की गांधारी यहां के सुबल नामक राजा की कन्या थी| तक्षशिला नगर की स्थापना रामायण के भरत के पुत्र तक्ष ने की थी,पुष्कलावती यहां का दूसरा प्रमुख नगर था| यहीं पर कला की गांधार शैली का जन्म हुआ| प्रसिद्ध व्याकरण आचार्य पाणिनि गंधार के ही निवासी थे| यहां के उत्कृष्ट ऊन का वर्णन ऋग्वेद में मिलता है| 29.गांधार नरेशों को वेदों में क्या संबोधित किया गया है?
Ans.पंचनन्द
Exp.ययाति के 5 पुत्र थे पुरु, यदु,तुर्वस,अनु और द्रूहु यही पंचनंद कहलाते हैं|गांधार नरेशों  को द्रूहु का वंशज बताया गया है| 1253 ईस्वी में चीन के सम्राट कुबला खां ने गांधार जीतकर यहां के हिंदू राज्य की समाप्ति कर दी थी|
30.कंबोज जनपद की राजधानी कहां थी?
Ans.हाटक
Exp.वर्तमान में इसकी पहचान राजौरी और हजारा जिले में की जाती है| कंबोज श्रेष्ठ घोड़ों के लिए विख्यात था| यहां के कंबलों का उल्लेख यास्क के निरुक्त में हुआ है|

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know