1.नाभिकीय रिएक्टर में शीतलको(Coolent) के रूप में किस तत्व का गलित रूप प्रयुक्त होता है?
Ans.सोडियम
Exp-इसके अलावा सोडियम का
प्रयोग सोडियम लैंप, नमक के रूप में होता है| भोजन में इसकी अधिकता से
रक्तदाब बढ़ जाता है|
2.भोजन में या शरीर में
उपस्थित कौन सा तत्व ह्रदय की गति को नियंत्रित करता है?
Ans.पोटेशियम (K)
Exp-इसके यौगिक पोटेशियम
नाइट्रेट को शोरा या बारूद कहते हैं, जो विस्फोटक बनाने में
प्रयुक्त होता है| इसके अन्य यौगिक से पोटाश उर्वरक बनाया
जाता है|
3.दंत मंजन पेस्ट और पाउडर
बनाने में उपयोग होता है?
Ans.कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3)
Exp-कैल्शियम और फास्फोरस हड्डी
और दांत के मुख्य संगठक/अवयव है|
4.प्लास्टर ऑफ पेरिस का (रासायनिक नाम हेमिहाइड्रेट) का उपयोग हड्डी टूटने पर
प्लास्टर चढ़ाने मूर्ति तथा खिलौने बनाने में प्रयुक्त होता है, उसका रासायनिक सूत्र है?
Ans.CaSO3.H2O
5.मैग्नीशियम एलवा(Mg(OH).MgCO3.3H2O) एक
एंटासिड है, यह बाजार में किस नाम से बिकता है?
Ans.ENO
Exp-यह पेट
की अम्लता और गैस दूर करने वाला दवा है|
6.चेहरे की क्रीम और मलहम
तथा सफेद पेंट किस यौगिक से बनाया जाता है?
Ans.जिंक ऑक्साइड (ZnO)
7.नीला सोना (सोने की एक किस्म) बनाने के लिए सोना के साथ
कौन-सी धातु मिलाई जाती है?
Ans.लोहा
Exp-यह भी याद रखें सोना में
प्लेटिनम मिलाने से सफेद सोना, तांबा मिलाने से लाल सोना, तथा चांदी मिलाने से हरा सोना
बनता है|
8.दांत की कैविटी
में कौन सी मिश्र धातु भरी जाती है?
Ans.चांदी और पारा (सिल्वर अमलगम)
Exp-पारा के साथ अन्य धातुओं से
बने मिश्र धातु अमलगम कहलाता है|
9.दर्पण बनाने में सिल्वर के
किस यौगिक का उपयोग होता है?
Ans.सिल्वर नाइट्रेट
10.कृत्रिम वर्षा के लिए प्रयोग
किया जाता है?
Ans.सिल्वर आयोडाइड
Exp-इसका
प्रयोग फोटोग्राफिक प्लेट बनाने में भी होता है, क्योंकि यह अत्यधिक प्रकाश
संवेदी होता है|
11.समुद्री गोताखोरों तथा दमा
रोगियों को कृत्रिम श्वसन के लिए किन गैसों का मिश्रण दिया जाता है?
Ans.हिलियम और ऑक्सीजन
Exp-हिलियम हल्की गैस है, इसलिए गुब्बारे तथा
वायुयान के टायरों में भी भरी जाती है|
12.विज्ञापन चिन्हों में
विभिन्न रंगों के प्रकाश उत्पन्न करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
Ans.नियान गैस
Exp-इसे नूतन गैस
भी कहा जाता है| वायुयान चालकों को संकेतक
संप्रेषण के लिए प्रकाश बल्बों में नियान गैस ही कम दाब पर भरी जाती है|
13.किस गैस को सुस्त-
सुस्त गैस भी कहा जाता है?
Ans.आर्गन
Exp-विद्युत बल्ब में ये गैस भरी जाती है ताकि इसकी
उपस्थिति में तंतु(Filament) का जीवन बढ़
जाता है |
14.कौन सी गैस वायुमंडल में
नहीं पाई जाती?
Ans.रेडान
Exp-रेडियम से इस गैस की खोज डार्न
ने किया था| पहले इसका उपयोग कैंसर के
रेडियो एक्टिव उपचार के लिए होता था परन्तु
अभी वर्तमान में cobalt-60 का प्रयोग होता है, क्योंकि इससे निकलने वाली
गामा किरणें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देती है|
15.पौधे
से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक बहुलक कौन-कौन से हैं?
Ans.स्टार्च और सेल्यूलोज
Exp-रुई (कपास), जूट, सन आदि सेल्यूलोज (ग्लूकोस के बहुलक) है,जबकि प्रोटीन बहुलक एमिनों अम्ल
एकल इकाई से बना है| स्टार्च और सेल्यूलोज ग्लूकोज के एकल इकाई से बनते हैं|
16.मानव द्वारा संश्लिष्ट
किया गया प्रथम रेशा कौन सा है?
Ans.नायलॉन
Exp-नायलॉन, पॉली विनाइल क्लोराइड, पॉलीथिन आदि कृत्रिम प्लास्टिक अर्थात
थर्मोप्लास्टिक है, यह अपना गुण नहीं खोते है, चाहे जितनी बार गर्म किया
जाए|
17.प्राकृतिक
प्लास्टिक का उदाहरण है?
Ans.लाख
18.कालीन बनाने, घाव पर बांधने की पट्टी और
जाली किस कृत्रिम रेशा से तैयार किया जाता है?
Ans.रेयान
Exp-सेल्यूलोज के बने कृत्रिम रेशा को रेयान कहते हैं| सुत के साथ मिलाकर इसे तैयार
किया जाता है|
19.उस कृत्रिम चमड़ा को क्या
कहते हैं जो सेल्यूलोज से बनता है?
Ans.रेक्सीन (Rexin)
Exp-इसका प्रयोग कैनवास, जूता, चप्पल बनाने में किया जाता
है|
20.बेकेलाइट का उपयोग रेडियो, टीवी आदि के केस, अटैची, बाल्टी आदि बनाने में
प्रयुक्त होता है, यह किस यौगीको से सोडियम
हाइड्रोक्साइड की उपस्थिति में गर्म करके बनाया जाता है?
Ans.फिनोल तथा फॉर्मलडिहाइड
21.शुद्ध सैलूलोज से किस
वस्तु का निर्माण होता है?
Ans.कागज
22.अम्लों को रखने का पात्र
किस मिश्र धातु की बनाई जाती है?
Ans.मोनल (Monel alloy)
Exp-इसमें
निकिल और कॉपर के साथ थोड़ी मात्रा में आयरन,मैगनीस,कार्बन और सिलिकॉन होता है|
23.ठंडे प्रदेशों के वाहनों
के रेडिएटर के जल में क्या मिलाया जाता है ताकि पानी जम ना सके?
Ans.अल्कोहल तथा ग्लिसरीन
24.जब पेट्रोल में 10 -20% तक के लिए एथिल या मैथिल अल्कोहल मिलाते हैं
तो उस मिश्रण को क्या कहते हैं?
Ans.गैसोहाल
Exp-जबकि गैसोलीन पेट्रोल का ही
अन्य नाम है|
25.सैक्रीन जो चीनी से 55 गुना अधिक मीठा होता है
इसका रसायनिक नाम क्या है?
Ans.अर्थोसल्फाबेंजीमाइड
Exp-इसका भोज्य
मान शून्य होता है तथा इसका प्रयोग डायबिटीज के
रोगी करते हैं लेकिन कैंसरकारी होने के कारण इसका
प्रयोग सीमित है|
26.पेट की जांच करने के लिए
रोगी को किस का घोल पिला कर एक्स-रे लिया जाता है?
Ans.बेरियम सल्फेट
Exp-क्योंकि बेरियम सल्फेट एक्स
किरणों के लिए अपारदर्शी होता है|
27.अति घातक विस्फोटक
डायनामाइट रासायनिक रूप से है?
Ans.नाइट्रोग्लिसरीन
Exp-इसका आविष्कार अल्फ्रेड
नोबेल ने किया था जिन के नाम पर नोबेल पुरस्कार दिया जाता है|
28.कांच में कौन सा पदार्थ
मिला देने से गलने में सुविधा होती है?
Ans.क्यूलेट
29.कौन सा पदार्थ कार्बन का
सर्वाधिक शुद्ध रूप है?
Ans.काजल
30.सीसा
किस अम्ल में गल जाता है?
Ans.हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
31.कौन सी गैस चांदी की चमक
को काला कर देती है?
Ans.ओज़ोन
32.क्लोरोनीकृत
जल का गुण कैसा होता है?
Ans.अम्लीय
33.द्रव का घनत्व मापने का
उपकरण क्या कहलाता है?
Ans.हाइड्रोमीटर
34.मृत जीवों के परिरक्षण के लिए किसका उपयोग
किया जाता है?
Ans.फार्मेलिन
Exp-फॉर्मएल्डिहाइड (23 - 40% तक) का जल तनु विलियन को फॉरमेलिन
कहते हैं|
35.खाद्य पदार्थ मुख्यतः मांस
के परिरक्षण के लिए किसका प्रयोग होता है?
Ans.एनटबायोटिक्स तथा पराबैंगनी किरणें
36.एक मानव निर्मित
प्लास्टिक द्रव्य जिसका उपयोग फिल्मों की रील बनाने में होता है?
Ans.सेल्यूलाइड
37.प्रयोगशाला में यूरिया का
निर्माण किसने किया था?
Ans.वोल्हर
ने
38.जीवाश्म, चट्टानों आदि की आयु का
पता लगाने की विधि कहलाती है?
Ans.कार्बन डेटिंग
39.रात्रि के समय जुगनू से
निकलने वाला प्रकाश किस रसायन की ऑक्सीकरण से होता है?
Ans. लूसीफेरिन
40.पेट्रोल इंजन में, पेट्रोल में वायु को
मिलाता है जो उसे जलने में सहायता प्रदान करता है, कहलाता है---
Ans.कार्बोरेटर
Exp-जबकि एक्सलेटर, कार्बोरेटर वाल्व
को खोलकर/बढ़ाकर वायु की मात्रा को
बढ़ाता है|
पिछले वीडियो के प्रश्न
का उत्तर----
▶सभी तत्वों में किस तत्व की श्रृंखला(Chain) करने की प्रवृत्ति सर्वाधिक होती है?
कार्बन
आज का प्रश्न---
▶..........सर्वाधिक सरल
हाइड्रोकार्बन है?












0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know