Various Educational posts for all exams

This blog you can find various Educational and Technology posts

Various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

Various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

Various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

यह ब्लॉग खोजें

QUESTION AND ANSWER OF CHEMISTRY WITH EXPLANATION BY EDUTECHANURAG


1.नाभिकीय रिएक्टर में शीतलको(Coolent) के रूप में किस तत्व का गलित रूप प्रयुक्त होता है?
Ans.सोडियम
Exp-इसके अलावा सोडियम का प्रयोग सोडियम लैंप, नमक के रूप में होता है| भोजन में इसकी अधिकता से रक्तदाब बढ़ जाता है|
2.भोजन में या शरीर में उपस्थित कौन सा तत्व ह्रदय की गति को नियंत्रित करता है?
Ans.पोटेशियम (K)
Exp-इसके यौगिक पोटेशियम नाइट्रेट को शोरा या बारूद कहते हैं, जो विस्फोटक बनाने में प्रयुक्त होता है| इसके अन्य यौगिक से पोटाश उर्वरक बनाया जाता है|
3.दंत मंजन पेस्ट और पाउडर बनाने में उपयोग होता है?
Ans.कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3)
Exp-कैल्शियम और फास्फोरस हड्डी और दांत के मुख्य संगठक/अवयव है|
4.प्लास्टर ऑफ पेरिस का (रासायनिक नाम हेमिहाइड्रेट) का उपयोग हड्डी टूटने पर प्लास्टर चढ़ाने मूर्ति तथा खिलौने बनाने में प्रयुक्त होता है, उसका रासायनिक सूत्र है?
Ans.CaSO3.H2O
5.मैग्नीशियम एलवा(Mg(OH).MgCO3.3H2O) एक एंटासिड है, यह बाजार में किस नाम से बिकता है?
Ans.ENO
Exp-यह पेट की अम्लता और गैस दूर करने वाला दवा है|
6.चेहरे की क्रीम और मलहम तथा सफेद पेंट किस यौगिक से बनाया जाता है?
Ans.जिंक ऑक्साइड (ZnO)
7.नीला सोना (सोने की एक किस्म) बनाने के लिए सोना के साथ कौन-सी धातु मिलाई जाती है?
Ans.लोहा
Exp-यह भी याद रखें सोना में प्लेटिनम मिलाने से सफेद सोना, तांबा मिलाने से लाल सोना, तथा चांदी मिलाने से हरा सोना बनता है|
8.दांत की कैविटी में कौन सी मिश्र धातु भरी जाती है?
Ans.चांदी और पारा (सिल्वर अमलगम)
Exp-पारा के साथ अन्य धातुओं से बने मिश्र धातु अमलगम कहलाता है|
9.दर्पण बनाने में सिल्वर के किस यौगिक का उपयोग होता है?
Ans.सिल्वर नाइट्रेट
10.कृत्रिम वर्षा के लिए प्रयोग किया जाता है?
Ans.सिल्वर आयोडाइड
Exp-इसका प्रयोग फोटोग्राफिक प्लेट बनाने में भी होता है, क्योंकि यह अत्यधिक प्रकाश संवेदी होता है|
11.समुद्री गोताखोरों तथा दमा रोगियों को कृत्रिम श्वसन के लिए किन गैसों का मिश्रण दिया जाता है?
Ans.हिलियम और ऑक्सीजन
Exp-हिलियम हल्की गैस है, इसलिए गुब्बारे तथा वायुयान के टायरों में भी भरी जाती है|
12.विज्ञापन चिन्हों में विभिन्न रंगों के प्रकाश उत्पन्न करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
Ans.नियान गैस
Exp-इसे नूतन गैस भी कहा जाता है| वायुयान चालकों को संकेतक संप्रेषण के लिए प्रकाश बल्बों में नियान गैस ही कम दाब पर भरी जाती है|
13.किस गैस को सुस्त- सुस्त गैस भी कहा जाता है?
Ans.आर्गन
Exp-विद्युत बल्ब में ये गैस भरी जाती है ताकि इसकी उपस्थिति में तंतु(Filament) का जीवन बढ़ जाता है |
14.कौन सी गैस वायुमंडल में नहीं पाई जाती?
Ans.रेडान
Exp-रेडियम से इस गैस की खोज डार्न ने किया था| पहले इसका उपयोग कैंसर के रेडियो एक्टिव उपचार के लिए होता था परन्तु अभी वर्तमान में cobalt-60 का प्रयोग होता है, क्योंकि इससे निकलने वाली गामा किरणें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देती है|
15.पौधे से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक बहुलक कौन-कौन से हैं?
Ans.स्टार् और सेल्यूलो
Exp-रुई (कपास), जूट, सन आदि सेल्यूलो (ग्लूकोस के बहुलक) है,जबकि प्रोटीन बहुलक एमिनों अम्ल एकल इकाई से बना है| स्टार् और सेल्यूलोग्लूकोज के एकइकाई से बनते हैं|
16.मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया प्रथम रेशा कौन सा है?
Ans.नायलॉन
Exp-नायलॉन, पॉली विनाइल क्लोराइड, पॉलीथिन आदि कृत्रिम प्लास्टिक अर्थात थर्मोप्लास्टिक है, यह अपना गुण नहीं खोते है, चाहे जितनी बार गर्म किया जाए|
17.प्राकृतिक प्लास्टिक का उदाहरण है?
Ans.लाख
18.कालीन बनाने, घाव पर बांधने की पट्टी और जाली किस कृत्रिम रेशा से तैयार किया जाता है?
Ans.रेया
Exp-सेल्यूलो के बने कृत्रिम रेशा को रेयान कहते हैं| सु के साथ मिलाकर इसे तैयार किया जाता है|
19.उस कृत्रिम चमड़ा को क्या कहते हैं जो सेल्यूलो से बनता है?
Ans.रेक्सीन (Rexin)
Exp-इसका प्रयोग कैनवास, जूता, चप्पल बनाने में किया जाता है|
20.बेकेलाइट का उपयोग रेडियो, टीवी आदि के केस, अटैची, बाल्टी आदि बनाने में प्रयुक्त होता है, यह किस यौगीको से सोडियम हाइड्रोक्साइड की उपस्थिति में गर्म करके बनाया जाता है?
Ans.फिनोल तथा फॉर्मलडिहाइड
21.शुद्ध सैलूलोज से किस वस्तु का निर्माण होता है?
Ans.कागज
22.अम्लों को रखने का पात्र किस मिश्र धातु की बनाई जाती है?
Ans.मोनल (Monel alloy)
Exp-इसमें निकिल और कॉपर के साथ थोड़ी मात्रा में आयरन,मैगनीस,कार्बन और सिलिकॉन होता है|
23.ठंडे प्रदेशों के वाहनों के रेडिएटर के जल में क्या मिलाया जाता है ताकि पानी जम ना सके?
Ans.अल्कोहल तथा ग्लिसरीन
24.जब पेट्रोल में 10 -20% तक के लिए एथिल या मैथिल अल्कोहल मिलाते हैं तो उस मिश्रण को क्या कहते हैं?
Ans.गैसोहाल
Exp-जबकि गैसोलीन पेट्रोल का ही अन्य नाम है|
25.सैक्रीन जो चीनी से 55 गुना अधिक मीठा होता है इसका रसायनिक नाम क्या है?
Ans.अर्थोसल्फाबेंजीमाइड
Exp-इसका भोज्य मान शून्य होता है तथा इसका प्रयोग डायबिटीज के रोगी करते हैं लेकिन कैंसरकारी होने के कारण इसका प्रयोग सीमित है|
26.पेट की जांच करने के लिए रोगी को किस का घोल पिला कर एक्स-रे लिया जाता है?
Ans.बेरियम सल्फेट
Exp-क्योंकि बेरियम सल्फेट एक्स किरणों के लिए अपारदर्शी होता है|
27.अति घातक विस्फोटक डायनामाइट रासायनिक रूप से है?
Ans.नाइट्रोग्लिसरीन
Exp-इसका आविष्कार अल्फ्रेड नोबेल ने किया था जिन के नाम पर नोबेल पुरस्कार दिया जाता है|
28.कांच में कौन सा पदार्थ मिला देने से गलने में सुविधा होती है?
Ans.क्यूलेट
29.कौन सा पदार्थ कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप है?
Ans.काजल
30.सीसा किस अम्ल में गल जाता है?
Ans.हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
31.कौन सी गैस चांदी की चमक को काला कर देती है?
Ans.ओज़ोन
32.क्लोरोनीकृत जल का गुण कैसा होता है?
Ans.अम्लीय
33.द्रव का घनत्व मापने का उपकरण क्या कहलाता है?
Ans.हाइड्रोमीटर
34.मृत जीवों के परिरक्षण के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
Ans.फार्मेलिन
Exp-फॉर्मएल्डिहाइड (23 - 40% तक) का जल तनु विलियन को फॉरमेलिन कहते हैं|
35.खाद्य पदार्थ मुख्यतः मांस के परिरक्षण के लिए किसका प्रयोग होता है?
Ans.एनटबायोटिक्स तथा पराबैंगनी किरणें
36.एक मानव निर्मित प्लास्टिक द्रव्य जिसका उपयोग फिल्मों की रील बनाने में होता है?
Ans.सेल्यूलाइ 
37.प्रयोगशाला में यूरिया का निर्माण किसने किया था?
Ans.वोल्हर ने
38.जीवाश्म, चट्टानों आदि की आयु का पता लगाने की विधि कहलाती है?
Ans.कार्बन डेटिंग
39.रात्रि के समय जुगनू से निकलने वाला प्रकाश किस रसायन की ऑक्सीकरण से होता है?
Ans. लूसीफेरिन
40.पेट्रोल इंजन में, पेट्रोल में वायु को मिलाता है जो उसे जलने में सहायता प्रदान करता है, कहलाता है---
Ans.कार्बोरेटर
Exp-जबकि एक्सलेटर, कार्बोरेटर वाल्व को खोलकर/बढ़ाकर वायु की मात्रा को बढ़ाता है|
पिछले वीडियो के प्रश्न का उत्तर----
सभी तत्वों में किस तत्व की श्रृंखला(Chain) करने की प्रवृत्ति सर्वाधिक होती है?
कार्बन
आज का प्रश्न---
..........सर्वाधिक सरल हाइड्रोकार्बन है?

QUESTIONS AND ANSWERS OF CHEMISTRY BY EDUTECHANURAG


1.रसायन विज्ञान का जनक किसे माना जाता है?

Ans.लेवोसियर(Lavoisier)

Exp-इनके साथ-साथ Boyle,Dalton,Berzelius को भी जनक माना जाता है| Berzelius ने 1828 में परमाणु भारों से सम्बंधित एक आवर्त सारिणी बनाई थी, जिसमे ऑक्सीजन को सौवें स्थान पर रखा था तथा उसमे उस समय के सभी ज्ञात तत्व शामिल थे|  
2.द्रव्य की चौथी अवस्था क्या कहलाती है?
Ans.प्लाज्मा अवस्था                      
Exp-द्रव्य की ठोस द्रव गैस तीन अवस्थाएं हैं चौथी अवस्था प्लाज्मा एक गर्म आयनित  गैस है जिसमे धनावेशित आयन और ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन्स की संख्या लगभग बराबर होती है|लेकिन इसका गुण उन उदासीन गैसों से अलग होने के कारण ही इसे चौथी अवस्था कहा गया है |
3.परमाणु नाम सर्वप्रथम किसने दिया?
Ans.डाल्टन
Exp-इन्होंने ही कई पदार्थों की रचनाओं का अध्ययन कर बताया कि सभी पदार्थ अति सूक्ष्म कणों से मिलकर बने होते हैं जिन्हें विभक्त नहीं किया जा सकता|
4.किसी रासायनिक तत्व की समस्त विशेषताएं किस में सुरक्षित होती है?
Ans.परमाणु
Exp-इसका रसायनिक अस्तित्व होता है तथा यह इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है लेकिन इसका स्वतंत्र अस्तित्व नहीं हो सकता|
5.किसी रासायनिक यौगिक की समस्त विशेषताएं किस में सुरक्षित होती है?
Ans.अणु                
Exp-अणु किसी यौगिक का विभाज्य कण होता है और यह परमाणु से बने होते हैं|
6.परमाणु में कौन सा आवेश पाया जाता है?
Ans.कोई भी नहीं (आवेश रहित)
Exp-परमाणु में जितने प्रोट्रान होते हैं उतने ही इलेक्ट्रान भी होते हैं इसलिए यह आवेश रहित होता है|
7.प्रोट्रान और इलेक्ट्रॉन में से किस का द्रव्यमान अधिक होता है?
Ans.प्रोट्रान
Exp-प्रोट्रान की खोज रदरफोर्ड ने की थी और यह धन आवेशित होते हैं(याद रखे गोल्डस्टिन ने केवल धनात्मक किरणों की अस्तित्व के बारे में खोज की थी) और इलेक्ट्रान की खोज जे.जे. थॉमसन ने किया इसमें ऋण आवेशित होता है| इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान 9.1x10-31 kgजबकि प्रोटॉन का द्रव्यमान1.67x10-27 होता है,अर्थात प्रोटॉन 2000 गुना ज्यादा भारी होता है|
8.प्रोटॉन और न्यूट्रॉन में से किस का द्रव्यमान अधिक होता है?
Ans.दोनों का द्रव्यमान बराबर होता है
Exp-न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने किया था यह नाभिक में पाए जाने वाला एक उदासीन कण है अर्थात इस पर कोई भी आवेश नहीं होता है|
9.किसी रासायनिक तत्व के दो या अधिक रूप जिसमें परमाणु क्रमांक समान परंतु परमाणु भार असमान हो, क्या कहलाते हैं?
Ans.समस्थानिक (Isotopes)
Exp-समस्थानिक परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या समान तथा न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होती है जैसे कि C-12 और,एक में 6 न्यूट्रॉन और दुसरे में 8 न्यूट्रॉन होते है जबकि दोनों में 6 प्रोटॉन होते है, C-12 एक स्थिर समस्थानिक है और C-14 एक रेडियो समस्थानिक है,दूसरा उदहारण है-- U-235 और U-238 का|ये भी याद रखे कि परमाणु क्रमांक की खोज मोजले(Moseley) ने की थी |
10.यूरेनियम की खोज किसने की थी?
Ans.मार्टिन हेनरिच क्लेपरोथ (Martin Heinrich Klaproth)
Exp-इसका नामकरण यूरेनस ग्रह के खोज के नाम पर पड़ा,E.M.Peligot प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने इसे धातु से पृथक किया तथा इसके रेडियो एक्टिव गुणों की खोज हेनरी बेकरल ने 1896 में किया|
11.किसी रसायनिक तत्व की उन परमाणुओं को क्या कहते हैं जिनका परमाणु भार समान परंतु परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न है?

Ans.समभारिक (Isobars)
Exp-इनमे प्रोट्रानो (और इलेक्ट्रानो)की संख्या अलग अलग होती है|जैसे आर्गन,पोटेशियम   और कैल्शियम तीनों के परमाणु भार 40 होते हैं लेकिन परमाणु क्रमांक क्रमशः18, 19, 20 होते हैं|
12.झूठा सोना(Fool’s Gold) किसे कहा जाता है?
Ans.आइस सल्फाइट (FeS)
Exp-ये भी याद रखें कि पेट्रोल को द्रव सोना(Liquid Gold) के नाम से भी जाना जाता है|
13.जर्मन सिल्वर किन तत्वों का मिश्र धातु है?
Ans.कापर, जिंक और निकिल
Exp-इसमें सिल्वर (चांदी) बिल्कुल भी नहीं होता है केवल यह चांदी की तरह दिखता है| इसमें कॉपर 50%,जिंक और निकिल दोनों की प्रतिशतता  25% - 25% होता है|
14.रोल्ड गोल्ड किन तत्वों का मिश्र धातु है ?
Ans.कॉपर (90%) और एल्युमिनियम (10%)
Exp-सोना को कठोर बनाने के लिए इसमें तांबा मिलाया जाता है,यह सोना का कृत्रिम रूप है|
15.वह कौन-सी एकमात्र धातु है जो सामान्य ताप और दाब पर द्रव अवस्था में पाया जाता है?
Ans.पारा (मरकरी,Hg)
Exp-जबकि सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में पाए जाने वाला एकमात्र अधातु ब्रोमीन है|
16.सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला अधातु कौन सी है?
Ans.ग्रेफाइट
Exp-जबकि सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला धातु सिल्वर (चांदी,Ag) है|
17.किस तत्व में सर्वाधिक विद्युत धनात्मकता का गुण पाया जाता है?
Ans.फ्रांसियम (Fr)
Exp-जबकि फ्लोरीन(F) सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है|इसका परमाणु क्रमांक 87 है| इसकी खोज फ़्रांस के M.Perey के 1939 में किया फ्रांस से ही इसका नाम फ्रांसियम पड़ा| इसका अर्धजीवन काल केवल 22मिनट का होता है|
18.मानव निर्मित प्रथम तत्व कौन सा है?
Ans.पोलोनियम(Po)
Exp-इसका परमाणु क्रमांक 84 है ये दुर्लभ व उच्च रेडियो एक्टिव धातु है|इसका कोई स्थिर आइसोटोप नही है,रासायनिक रूप से ये सेलेनियम व टेलुरियम के समान है|  
19.प्राकृतिक गैस या जैव गैस या मार्स गैस किसे कहा जाता है?
Ans.मिथेन(CH4)
20.वह कौन सा एकमात्र तत्व है जिसके नाभिक में न्यूट्रॉन नहीं पाया जाता है?
Ans.हाइड्रोजन
Exp-हाइड्रोजन हमारे ब्रह्मांड में सर्वाधिक 90 % पाया जाता है| सूर्य, तारों का आधा भाग इसी से बना होता है|
21.शुद्ध जल 100 सेंटीग्रेड तापमान पर खौलने लगता है तो वह कितने सेंटीग्रेड तापमान से नीचे पर जमने लगता है?
Ans.4 सेंटीग्रेड
Exp-शुद्ध जल का PH मान 7 होता है, 4 सेंटीग्रेड पर जल का घनत्व सर्वाधिक होता है इससे कम या अधिक ताप पर घनत्व घटने लगता है|
22.घाव या रक्त स्त्राव वाले स्थानों पर फिटकरी रखने पर रक्त स्त्राव बंद क्यों हो जाता है?
Ans.रक्त और जीवाणु की स्पंदित हो जाने के कारण
23.कान,दांत,घाव,फ़ोड़ा आदि धोने में कीटाणु नाशक के रूप में किसे प्रयुक्त किया जाता है?
Ans.हाइड्रोजन पराक्साइड(H2O2)
Exp-यह विरंजक,एंटीसेप्टिक तथा ऑक्सीडाइजर की भांति भी कार्य करता है,यह पीले रंग का लिक्विड है जो जल से गाढ़ा होता है |
24.धातुओं को काटने या वेल्डिंग करने में उपयोग होता है?
Ans.ऑक्सी एसिटिलीन गैस
Exp-इसे ज्वाला गैस भी कहा जाता है,फ्रेंच इंजिनियर Edmond Fouche  और Charles Picard ने इसे 1903 में विकसित किया था |
25.कितनी सेंटीग्रेड तापमान पर ठोस कार्बन डाइऑक्साइड शुष्क बर्फ बन जाता है
Ans. -78.5 सेंटीग्रेड
Exp-जब ये टूटता है तो बिना द्रव में बदले सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती है,इसका उपयोग कूलिंग एजेंट के रूप में होता है |
26.संयंत्रों में कार्बन डाइऑक्साइड गैस के अलावा और कौन सी गैस इस्तेमाल की जाती है ?
Ans.कार्बन टेट्राक्लोराइड (पायरीन के नाम से)
27.अमोनिया या क्लोरोफ्लोरोकार्बन किसी एक का अनिवार्य रूप से किस संयंत्रों में प्रयोग किया जाता ही है ?
Ans.प्रशीतक संयंत्रों (रेफ्रिजरेटर)
Exp-अमोनिया का कृत्रिम रेशम और विस्फोटक बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है|
28.हंसाने वाली गैस(Laughing Gas) किसे कहा जाता है?
Ans.नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)
Exp-क्लोरोफॉर्म के जैसे इसे भी निश्चेतक के रूप में प्रयोग किया जाता है|
29.समुद्रों में जहाजों का सिग्नल (होम सिग्नल) देने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
Ans.फास्फीन(PH3)
30.आतिशबाजी में विभिन्न रंगों के प्रकाश उत्पन्न करने के लिए प्रयुक्त होता है?
Ans.पोटेशियम परमैग्नेट(KMnO4)
31.फास्फोरस के कितने अपरूप है?
Ans.पांच
Exp-पीला फास्फोरस, लाल फास्फोरस, सफेद फास्फोरस, बैगनी फास्फोरस और काला फास्फोरस| माचिस में लाल फास्फोरस, चूहानाशक विष और बम पटाखों में सफेद फास्फोरस का प्रयोग किया जाता है|
पिछले विडियो का प्रश्न----
अगेरिकस, मारशेला, लाइकोपरडोन और अमानिटा में से कौन-सा एक कवक भोजन के रूप में खाने योग्य नही है?
Ans. अमानिटा
आज का प्रश्न----
सभी तत्वों में किस तत्व की श्रृंखला(Chain) करने की प्रवृत्ति सर्वाधिक होती है?