यह ब्लॉग खोजें

CHHATTISGARH General Knowledge 2020


1.हसदेव फूड प्रोसेसिंग पार्क कहां बनाया जा रहा है?
Ans.सुतर्रा (कटघोरा- कोरबा जिला)
Exp.यहाँ मक्का, कोदो-कुटकी, काजू, महुआ, चिरौंजी आदि की प्रोसेसिंग हेतु इकाई स्थापित की जाएगी|
2.छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक खेल अकादमी किस जिले में खोली जाएगी?
Ans.बिलासपुर
Exp.खेल विकास प्राधिकरण के तहत 9 जिलों से 12 अलग-अलग खेल अकादमी शुरू की जाएगी|
3.छत्तीसगढ़ पुलिस का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?
Ans.सबा अंजुम
Exp.वे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित है, वर्तमान में वे
उप-पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं|
4.किस राज्य सरकार ने सहकारी सोसायटी संशोधन अध्यादेश 2020लागू किया है? Ans.छत्तीसगढ़
Exp.30 जनवरी से लागू इस अध्यादेश से अब छत्तीसगढ़ की सरकारी सोसाइटी में निजी भागीदारी भी बढ़ेगी|
5.छत्तीसगढ़ के किन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है? Ans.गेड़ी, भंवरा और फुगड़ी
6.केन्द्रीय आवासन एवं नगरीय विकास मंत्रालय के “इज आफ लिविंग इंडेक्स” सर्वे में छत्तीसगढ़ के किन दो शहरों को शामिल किया गया है?
Ans.रायपुर और बिलासपुर
7.छत्तीसगढ़ में तितलियों की कुल कितनी प्रजातियां पाई जाती है?
 Ans.159 
Exp.जशपुर में अकेले 82 प्रजातियों को चिन्हित किया गया है तथा अभी-अभी 22 नई प्रजातियां भी शामिल की गई है|
8.टमाटर से कैचअप बनाने इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क कहां शुरू किया जा रहा है?
Ans.सिमगा
Exp.कच्चा माल के लिए 3 प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर बेरला, अभनपुर और रतनपुर में बनाए जाएंगे|
9.रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा को किस रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है?
Ans.इंटरनेशनल एयरपोर्ट
10.फॉर्ब्स की सूची में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) को कौन-सा स्थान मिला है?
Ans.5 वां
Exp.विश्व की टॉप-5 इस्पात उत्पादक कंपनी में सेल का भी स्थान है| इस सूची में विश्व की 250 कंपनियों में 17 भारतीय कंपनी भी शामिल है|
11.किस राज्य की तर्ज पर राजधानी रायपुर में भी मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा ?
Ans.दिल्ली
12.केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कौन नियुक्त हुए हैं?
Ans.आई.ए.एस. सुबोध कुमार सिंह
13.नमामि गंगे प्रोजेक्ट में देश के 13 नदियों में छत्तीसगढ़ के किस नदी को शामिल किया गया है?
Ans.महानदी और उसकी सहायक नदियां (शिवनाथ, जोक, मांड और तेल)
14.देश के सबसे पुराने संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के किस संग्रहालय का नाम आता है? Ans.महंत घासीदास संग्रहालय
Exp.1875 में राजनांदगांव रियासत के राजा महंत घासीदास ने इसकी स्थापना की थी|
15.67 वी इंडियन फिटनेस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने कितने गोल्ड मेडल जीते हैं?
Ans.2
Exp.इसका आयोजन बेंगलुरु में हुआ, 3 कांस्य पदक भी जीते हैं| बॉडी बिल्डिंग संघ के नाम अब तक 26 मेडल हो गए हैं|
16.छत्तीसगढ़ी भाषा में बनी किस फिल्म का चयन अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है?
Ans.द गोल्ड एंड चिकन स्टोरी
Exp.इस फिल्म का निर्माण बस्तर क्राफ्ट एंड इवेंट प्रा.लिमिटेड ने किया है, जिसके निर्माता पुरुषोत्तम चंद्राकर है|
17.भारतीय बास्केटबॉल टीम के किस पूर्व कप्तान का हाल ही में निधन हो गया?
Ans.मैथ्यू सत्य बाबू
Exp.इन्होंने 1967, 69 और 70 में क्रमशः सियोल, बैंकाक और मनीला में एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था|
18.केंद्र सरकार द्वारा बजट 2020 में खेल बजट के लिए कितनी राशि निर्धारित की है?
Ans.2826.92 करोड रुपए
19.नेपाल में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.विनय मोहन क्व़ात्रा
Exp.वह मंजीव सिंह पुरी का स्थान लेंगे|
20.हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.एम. अजीत कुमार
21.आम बजट 2020-21 के तहत कितनी वार्षिक आय तक इनकम टैक्स माफ कर दिया गया है?
Ans.₹ 5 लाख
Exp.5 से 7.5 लाख रुपए की वार्षिक आय पर 10% और 10 से 12.5 लाख तक पर 20% इनकम टैक्स लगाई जाएगी|
22.पिछले किस दिन अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि मनाई गई?
Ans.1 फरवरी
Exp.इसी दिन 2003 में कोलंबिया स्पेस शटल हादसे में उनकी मौत हो गई थी| इनका जन्म हरियाणा करनाल में हुआ था|
23.भारत द्वारा “सम्प्रीति अभ्यास” का आयोजन किस देश के साथ किया जाएगा? Ans.बांग्लादेश
Exp.3 से 16 फरवरी 2020 तक चलने वाले इस का आयोजन मेघालय में किया जाएगा| 24.विश्व में सबसे अधिक गोल करने वाली फुटबॉल खिलाड़ी कौन बन गई है?
Ans.क्रिसटीन सिनक्लेयर (कनाडा)
Exp.इन्होंने एबी वाम्बच के 184 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 18वां गोल किए हैं इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के रिकॉर्ड शामिल है|
25.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन में फैले किस वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है?
Ans.कोरोना वायरस
26.वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019 पुरस्कार किसने जीत लिया है?
Ans.रानी रामपाल (कप्तान - भारतीय महिला हॉकी टीम)
Exp.यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक सरोकार और अच्छे व्यवहार हेतु दिया जाता है|
27.विश्व कुष्ठ रोग दिवस कब मनाया जाता है?
Ans.30 जनवरी
Exp.इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि 30 जनवरी को बापूजी की हत्या हुई थी|
28.गणतंत्र दिवस परेड 2020 का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड किस राज्य की झांकी को मिला है?
Ans.असम
Exp.उत्तर प्रदेश और उड़ीसा को संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार दिया गया है|
29.वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना कब से लागू किया जाएगा?
Ans.1 जून 2020 
30.भारत की पहली जलमग्न मेट्रो किस राज्य में तैयार की जा रही है?
Ans.कोलकाता (हुगली नदी)
31.संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष किस दिन अंतर्राष्ट्रीय होलोकास्ट दिवस मनाया जाता है?
Ans.27 जनवरी
Exp.यह यहूदियों के सामूहिक नरसंहार के पीड़ितों की स्मृति में मनाया जाता है| इस साल की थीम है- होलोकास्ट का स्मरण: अपने मानवाधिकार मांगिये और उनकी रक्षा कीजिए|

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know