Various Educational posts for all exams

This blog you can find various Educational and Technology posts

Various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

Various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

Various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

various Educational posts for all exams

In this blog you can find various Educational and Technology posts

यह ब्लॉग खोजें

Objective questions and answers of Geography by Edutechanurag


1.भारत की आकृति निम्न में से कौन-सी प्रकार की है?
A.त्रिकोणी 
B.चतुष्कोणीय
C.षटकोणी 
D.पंचकोणी
Explanation-इसकी विशालता के कारण यह विश्व का एकमात्र देश है, जिसके नाम में उपमहाद्वीप जुड़ा हुआ है|

2.अक्षांश की दृष्टि से भारत किस गोलार्ध में स्थित देश है?
A.उत्तरी गोलार्द्ध
B.पूर्वी गोलार्द्ध
C.दक्षिणी गोलार्द्ध
D.पश्चिमी गोलार्द्ध
Explanation- देशांतर की दृष्टि से भारत पूर्वी गोलार्ध में स्थित है|

3.भारतीय मानक समय से गुजरने वाले राज्य निम्न में से कौन है?
A.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
B.उत्तर प्रदेश और उड़ीसा
C.आंध्रप्रदेश
D.उपरोक्त सभी
Explanation-मानक समय 82 ½  पूर्वी देशांतर है, जो नैनी(इलाहाबाद उत्तरप्रदेश) से गुजरता है और ग्रीनविच समय से  5.30 घंटे आगे हैं|

4.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
A.7 वां
B.5 वां
C.2 रा
D.6 वां
Exp-रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया यह भारत से बड़े क्षेत्रफल वाले देश हैं| भारत विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है|

5.भारत की कुल सीमा (स्थल सीमा+ तटीय सीमा+ द्वीपीय सीमा)कितने किलोमीटर लंबी है ?
A.15,200किलोमीटर
 B. 6100 किलोमीटर
 C.7516.6 किलोमीटर
 D.22716.6 किलोमीटर
Exp-स्थल सीमा है- 15,200किलोमीटर, तटीय सीमा है-6100 किलोमीटर द्विपीय सीमा है-1416.6 किलोमीटर तो कुल सीमा का योग =22716.6 किलोमीटर होगा |

6.भारत का पड़ोसी देशों में किसके साथ सबसे बड़ी सीमा लगती है?
A.भारत- बांग्लादेश
B.भारत- चीन
C.भारत- पाकिस्तान
D.भारत- नेपाल
Exp-इनके बीच 4096.7 किलोमीटर लंबी सीमा है| चीन के बीच 3488 किलोमीटर सीमा है| पाकिस्तान के साथ 3323 किलोमीटर है और नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर लंबी सीमा है|

7. इंदिरा कॉल भारत के निम्न में से कौन सा अंतिम सीमा बिंदु है?
A.उत्तरतम
B.पूर्वी
C.दक्षिणतम
D.पश्चिमी
Exp-यह जम्मू कश्मीर में स्थित है| दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है जो ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है| पश्चिमी बिंदु गौर मोता है जो गुजरात में स्थित हैं,और पूर्वी बिंदु किविथु है,जो अरुणाचल प्रदेश में स्थित है|

8.निम्न में से कौन सा देश केवल चार भारतीय राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है?
A.चीन
B.नेपाल
C.बांग्लादेश
D.पाकिस्तान
Exp-पाकिस्तान--- गुजरात,राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को छूता है, बाकी सभी देश पांच-पांच राज्यों को स्पर्श करते हैं|
चीन-- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश|
नेपाल-- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम |
बांग्लादेश-- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा,तथा मिजोरम को स्पर्श करता है

9.केवल एक भारतीय राज्य से निम्न में से किस देश की सीमा लगती है?
A.म्यांमार  
B.भूटान
C.अफगानिस्तान
D.इनमें से कोई नहीं
Exp-अफगानिस्तान का केवल जम्मू कश्मीर से सीमा लगता है| म्यानमार का अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम से सीमा है| भूटान का सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश से सीमा लगता है|

10. कर्क रेखा भारत के मध्य से कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
 A.8
B.7
C.6
D.9
Exp-गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा, मिजोरम इन राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है
11.15 अगस्त 1947 के बाद पुर्तगाल के अधीन क्षेत्रों का भारत में विलय हुआ| निम्न में से कौन-सा क्षेत्र पुर्तगाल के अधीन नहीं था?
A.दादर एवं नगर हवेली
B.पुदुचेरी
C.गोवा
D.दमन एवं दीव
Exp- उस समय पांडिचेरी (पुदुचेरी) यह फ्रांस के अधीन था|
12.भारत का वह राज्य जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है-
A.त्रिपुरा
B.नागालैंड
C.मणिपुर
D.मिजोरम
Exp- त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा शून्य रेखा के नाम से भी जाना जाता है
13.भारतीय उपमहाद्वीप के अंतर्गत कितने देश शामिल हैं?
A.केवल भारत
B.नेपाल और भूटान
C.बांग्लादेश और पाकिस्तान
D.उपरोक्त सभी
14.भारतीय राज्यों की संख्या, जो पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं -
A.15
B.16
 C.17
 D.18 
Exp-गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, त्रिपुरा यह सभी भारतीय राज्य पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं|


15.पुदुचेरी केंद्र शासित क्षेत्र में निम्न में से कौन सम्मिलित है?
A.माहे (केरल)
B.कराईकल (तमिलनाडु)
C.नम (आंध्र प्रदेश)
D.उपरोक्त सभी
16.मरकत द्वीप (एमराल्ड आईलैंड) के नाम से निम्न में से कौन-सा जाना जाता है?
A.दादर एवं नगर हवेली
B.अंडमान एवं निकोबार
C.लक्षदीप
D.उपरोक्त सभी
17.भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिन की सीमाएं बांग्लादेश से नहीं मिलती है-
A.असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
B.नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम
C.A और B दोनों
D.ना A और ना B
18.मैक मोहन रेखा चीन और भारत के बीच किस राज्य के बीच स्थित है?
A.भूटान
B.अरुणाचल प्रदेश
C.असम
D.नागालैंड
Exp-27 अप्रैल 1914 को ब्रिटिश प्रशासक हेनरी मैक मोहन और तिब्बती प्रतिनिधियों के बीच शिमला समझौता में निर्धारित किया गया|
19.इंदिरा पॉइंट से विषुवत रेखा का दूरी कितनी है? 
A.870 किलोमीटर
B.876 किलोमीटर
C.687 किलोमीटर 
D.786 किलोमीटर
20.पृथ्वी को 24 अंश देशांतरीय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है प्रत्येक एक दूसरे से 15 अंश की दूरी पर है, तो प्रत्येक 15 अंश स्थानीय समय में निम्न में से कितने समय का अंतर हो जाता है?
A.3 मिनट/डिग्री
B.4मिनट /डिग्री
C.5 मिनट/डिग्री
D.इनमें से कोई नहीं
Exp-पृथ्वी 24 घंटे में 360 डिग्री का एक चक्कर लगाती है तो 1 घंटे में 15 डिग्री, या 4 मिनट में 1 डिग्री घूमती है|
21.ग्रीनविच के पूर्व में स्थित स्थानों पर सूर्य पहले दिखता है और समय आगे होता है इसका कारण है-
A.पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन करना
B.पृथ्वी का पूर्व से पश्चिम की ओर घूमना
C.पृथ्वी का पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाना
D.इनमें से कोई नहीं
Exp- पृथ्वी का पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाना, इसके कारण ही पश्चिम में स्थित स्थानों पर सूर्य बाद में दिखता है और समय पीछे होता है|
22.पश्चिम से पूर्व की ओर अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार करने वाले यात्री( अर्थात जापान से यू.एस..) अपनी यात्रा के दौरान निम्न में से क्या करते हैं?
A.अपनी यात्रा का एक दिन घटा देते हैं
B.अपनी यात्रा में एक दिन बढ़ा देते हैं
C.घटाने बढ़ाने का कोई काम ही नहीं है
D.इस बारे में कुछ ज्ञात नहीं
Exp-अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशांत महासागर पर मौजूद 180 अंश देशांतर रेखा है, यह एल्युशियन द्विप समूह, फिजी, सामोआ और गिलबर्ट आईलैंड्स में सीधे मार्ग से विचलित हो जाता है यह एक जिग जैग रेखा है|
23.निम्न में से किस रेखा पर दिन और रात लगभग समान है?
A.मकर रेखा
B.कर्क रेखा
C.भूमध्य रेखा
D.उपरोक्त सभी
24.प्रत्येक माह की हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं होने का कारण है-
A.पृथ्वी की अपेक्षा चंद्रमा छोटा है
B.चंद्रमा की कक्षा का पृथ्वी के सापेक्ष लगभग 5 अंश झुका होना  
C.उपरोक्त दोनों
D.इनमें से कोई नहीं
Exp-जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो चंद्रग्रहण होता है|
25.विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन सा है?
A.बिफो
B.बल्तारो
C.हिस्पुर  
D.सियाचिन
Exp-नुबरा घाटी में ये 72 किलोमीटर से अधिक लंबा है|
26.उत्तर प्रदेश की सीमा को अधिकतम कितने राज्य स्पर्श करते हैं- 
A.7
B.6
C.10
D.8
Exp- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार|असम को 7 राज्य स्पर्श करते हैं और इनका स्थान उत्तरप्रदेश के बाद दूसरा है|
27.भारत के कितने राज्य तटीय रेखा बनाते हैं?
A. 11
B.14
C.10
D.12 
Exp- गुजरात,महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल|
28.भारत के कौन से केंद्र शासित प्रदेश तटीय क्षेत्र पर स्थित है?
A.दमन और दीव
B.पुदुचेरी
C.अंडमान निकोबार और लक्षदीप दोनों
D.केवल A और B
Exp-जबकि अंडमान और निकोबार तथा लक्षदीप केवल दीपों से निर्मित है|
29.सबसे लंबी तटीय रेखा किस राज्य की है?
A.गुजरात
B.आंध्र प्रदेश
C.गोवा
D.उड़ीसा
Exp-आंध्रप्रदेश दूसरा सबसे बड़ा है और भारत का कुल तटीयक्षेत्रफल 7516 कि.मी. है|
30.भारतीय प्रादेशिक सीमा में कितने द्वीप शामिल हैं?
A. 250
B.245
C.248
D.244 
Exp-अंडमान में 204 द्वीप, निकोबार में 19 द्वीप, अरब सागर में 25 प्रवाल द्वीप है|
31.अंडमान में निकोबार को पृथक करने वाला चैनल निम्न में से कौन है?
A.9 डिग्री चैनल
B.8 डिग्री चैनल
C.10 डिग्री चैनल
D.डंकन पैसेज
Exp-9 डिग्री चैनल मिनीकॉय से कवारती को अलग करता है| 8 डिग्री चैनल मिनिकॉय (भारत) को मालद्वीप से अलग करता है| डंकन पैसेज, दक्षिण अंडमान और छोटे अंडमान के बीच स्थित है|


note-सही आप्शन में (.)लाल बिंदु लगाया गया है |